cases-of-indian-kovid-variants-found-in-france
cases-of-indian-kovid-variants-found-in-france

फ्रांस मे पाए गए भारतीय कोविड वेरिएंट के मामले

पैरिस, 30 अप्रैल (हि.स.)। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दक्षिणी फ्रांस के बोशिस ड्यू रोन और लॉट एट गेरोन में भारत में पाए गए कोरोना वेरिएंट के तीन मामले मिले हैं। यह तीनों मरीज भारत से यात्रा करके आए हैं और इन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। प्रशासन यह पता लगा रहा है कि यह लोग यात्रा के दौरान किस-किसके संपर्क में आए हैं और अन्य संदिग्ध मामलों का पता लगा रहे हैं। कोविड का यह वेरिएंट छह अन्य यूरोपीय देश में भी पाया गया है। इससे पहले पिछले महीने फ्रांस ने इस नए वेरिएंट के फैलने के कारण भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा उन देशों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जहां पर यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.