back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा ने कोरोना की छठी लहर के बीच बूस्टर डोज किया शुरू

ओटावा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा की मुख्य जन स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने पुष्टि की है कि देश कोरोना की छठी लहर का सामना कर रहा है। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसीआई) ने कोरोनावायरस के खिलाफ बूस्टर डोज देने का सलाह दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनएसीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को अब पहली बूस्टर डोज लेनी चाहिए। एनएसीआई ने कहा कि 12 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों को पहली बूस्टर डोज दी जानी चाहिए। इसके अलावा, एनएसीआई ने सिफारिश की है कि बढ़े हुए महामारी विज्ञान के जोखिम के संदर्भ में 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को पहली बूस्टर डोज दी जाए। टैम ने कहा कि देशभर में मामलों में नई वृद्धि ओमिक्रॉन के बीए.2 सबवेरिएंट के कारण हुई है। अब कनाडा छठी लहर का सामना कर रहा है। एक बयान के अनुसार, हाल के दिनों में मामलों में वृद्धि हुई है। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵