ब्रिटिश मीडिया का दावा-पाक में भारत आतंकियों की हत्या करा रहा; इतने वर्षों से ऑपरेशन जारी, सरकार का आया जवाब

British Newspaper: भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दे रहा है।
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का दावा।
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का दावा। raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दे रहा है। लेकिन इसको लेकर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने जो दावे किये हैं, वे काफी चौंकाने वाले हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या करने के आदेश जारी किये हैं। इसे अंजाम देने के लिए भारत सरकार ने बड़ी रणनीति बनाई है। जिसके लिए भारत पाकिस्तान में एक गुप्त ऑपरेशन चला रहा है। गार्जियन ने खुलासा किया कि खुफिया अधिकारियों के दावे के अनुसार वर्ष 2020 से जारी इस ऑपरेशन में अब तक 20 हत्याएं हुईं हैं। भारत ने द गार्जियन के दावे का खंडन किया है और इसे दुर्भावनापूर्ण बताया है।

इस बड़े बदलाव के तहत भारत विदेशों में अपने दुश्मनों को चुन-चुन कर मार रहा

सबसे हैरानी की बात यह है कि द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें इस खबर की पुख्ता जानकारी भारत और पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के हवाले से मिली है। द गार्जियन इसका दावा कर रहा है। जिसका भारत ने खंडन कर दिया है। द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के साथ इंटरव्यू का दावा किया है। द गार्जियन ने जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला दावा किया है, उसके अनुसार पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने इस मामले में दस्तावेज उन्हें साझा किये हैं। जिसमे कहा गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) ने पाकिस्तान के पुलवामा अटैक के बाद अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है। इस बड़े बदलाव के तहत भारत विदेशों में अपने दुश्मनो को चुन चुन कर मार रहा है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने दावों का खंडन किया

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(RAW) को भारत का प्रधानमंत्री कार्यालय नियंत्रित करता है। इन्ही के आदेश पर भारत की खुफिया एजेंसी अपने दुश्मनों को विदेशों में चुन चुन कर मार रही है। और आगे भी अपना ऑपरेशन जारी रख रही है। भारत के विदेश मंत्रालय ने द गार्जियन के दावों का खंडन कर दिया है और जवाब दिया की इस तरह के झूठे दावे करने बहुत ही गलत है। विदेश मंत्रालय ने साफ साफ कह दिया है कि भारत की विदेशों में हत्या करने में कोई भूमिका नहीं है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने इस मामले में द गार्जियन के दावों का खंडन कर दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in