ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को हुआ कैंसर, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी

बकिंघम पैलेस ने जानकारी दी है कि किंग चार्ल्स कैंसर से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि बीते कई महीनों से किंग चार्ल्स अस्पताल में भर्ती हैं।
Britain's King Charles has cancer
Britain's King Charles has cancerSocial media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटेन के शाही निवास बकिंघम पैलेस की तरफ से जानकारी दी गई है कि किंग चार्ल्स कैंसर से जूझ रहे हैं। किंग चार्ल्स बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं। पैलेस से मिली जानकारी के मुताबिक, किंग चार्ल्स का कैंसर का इलाज चल रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किंग चार्ल्स के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

बकिंघम पैलेस ने जारी किया बयान

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 75 वर्षीय चार्ल्स अपने इलाज पर पॉजिटिवली रिएक्ट कर रहे हैं। पैलेस की तरफ से ये उम्मीद जताई गई है कि चार्ल्स जल्द ही ठीक होंगे और सार्वजनिक जीवन की अपनी जिम्मेदारियां निभाते नज़र आएंगे।

चार्ल्स की हुई थी प्रोटेस्ट सर्जरी

किंग चार्ल्स का कैंसर किस स्टेज में है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बीते 29 जनवरी को ब्रिटेन के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी प्रोटेस्ट सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद हुई बायोप्सी में कैंसर की बात सामने आई है।

स्वास्थ के लिए हो रही दुआ

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीया के कैंसर होने के बाद दुआओं का दौर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बाइडन ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मैं किंग चार्ल्स के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं तो वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि चार्ल्स जल्द से जल्द ठीक हो जाए। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर चुके हैं। इसके अलावा ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी के नेता भी चार्ल्स के स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

स्वदेश वापस जायेंगे प्रिंस हैरी

किंग चार्ल्स तृतीया के कैंसर होने की खबर जैसे ही किंग प्रिंस हैरी को लगी तो उन्होंने ब्रिटेन वापस जाने की योजना बना ली। जानकारी के अनुसार किंग प्रिंस हैरी जल्द ही अपनी पत्नी मेघन मैर्केल के साथ ब्रिटेन लौटेंगे। आपको बता दें कि किंग चार्ल्स अपनी मां महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद 8 सितंबर, 2022 को राजा बने थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in