Washington News : बाइडन प्रशासन ने निखिल गुप्ता पर मुकदमा चलाने की जानकारी पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों को दी

Washington: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर मुकदमा चलाए जाने की जानकारी पांच भारतीय अमेरिकी सांसदों को अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन के प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
Gurpatwant Singh Pannu
Gurpatwant Singh Pannuraftaar.in

वाशिंगटन, (हि. स.)। भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर मुकदमा चलाए जाने की जानकारी पांच भारतीय अमेरिकी सांसदों को अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन के प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। गुप्ता पर अमेरिका में एक सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के प्रयास की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

अलगाववादी सिख गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का है आरोप

कांग्रेस सदस्य अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार ने गुप्ता पर मुकदमा चलाए जाने को लेकर बाइडन प्रशासन से जानकारी मिलने के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया। गुप्ता पर 29 नवंबर को अमेरिका में अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित भागीदारी का आरोप लगाया गया है।

हमारे नागरिकों की सुरक्षा और उनका कल्याण हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है

भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने बयान में कहा, ”कांग्रेस सदस्य होने के नाते हमारे नागरिकों की सुरक्षा और उनका कल्याण हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। मुकदमे में लगाए गए आरोप बेहद चिंताजनक हैं।” बयान के मुताबिक, ”हम (सांसद) हत्या की साजिश की जांच के लिए जांच समिति गठित करने की भारत सरकार की घोषणा का स्वागत करते हैं और यह बेहद ही जरूरी है कि भारत मामले की पूर्ण जांच करे, अधिकारियों सहित जिम्मेदार लोगों को कसूरवार ठहराए तथा आश्वासन दे कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।”

अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी ने दोनों देशों के लोगों के जीवन पर सार्थक प्रभाव डाला है

बयान में कहा गया, ”हमारा मानना है कि अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी ने दोनों देशों के लोगों के जीवन पर सार्थक प्रभाव डाला है लेकिन हमें चिंता है कि मुकदमे में उल्लेखित समस्याओं को अगर उचित रूप से हल नहीं किया गया तो इससे साझेदारी को नुकसान पहुंच सकता है।” इस साझेदारी को बनाये रखने के लिए वे जल्द से जल्द इसका हल चाहते है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in