back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के बाद बीजिंग ने लाखों निवासियों का सामूहिक टेस्ट शुरू किया

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बीजिंग ने चीन की राजधानी में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के बाद लाखों निवासियों के लिए सामूहिक टेस्ट शुरू कर दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चाओयांग जिले ने सप्ताहांत में 26 मामले दर्ज किए, जो बीजिंग के नवीनतम उछाल में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। शहर की रोग निवारण टीम के एक नोटिस के अनुसार, बीजिंग के सबसे अधिक आबादी वाले जिले चाओयांग में सभी 3.5 मिलियन निवासी सामूहिक टेस्ट के तीन दौर से गुजरेंगे। इस सूचना के बाद निवासी आवश्यक आपूर्ति का स्टॉक करने के लिए घरों से बाहर निकले। सुपरमार्केट में लंबी कतारों को देखा जा सकता है। बीजिंग के प्रमुख सुपरमार्केट ने भी मांग में वृद्धि को समायोजित करने के लिए अपने खुलने के समय को बढ़ाया है। ऐसी आशंका बढ़ रही है कि बीजिंग शंघाई के समान ही स्थिति का सामना कर सकता है, जहां लगभग 25 मिलियन लोग अपने घरों में हफ्तों तक बंद रहे। बीबीसी ने शंघाई में एक वीबो उपयोगकर्ता के हवाले से कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सुबह जल्दी बाजार जाऊंगा.. जब मैं वहां गया तो सभी अंडे और झींगे जा चुके थे और कोई भी मीट नहीं बचा था। कुछ सब्जियां लेने में कामयाब रहा। शंघाई में एक अन्य वीबो उपयोगकर्ता ने कहा, बीजिंग में लोगों को खाना खरीदने के लिए दौड़ते हुए देखना मजेदार और परेशान करने वाला दोनों हैं। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण पर बड़ा बयान! चीन ने नई दिल्ली को उदाहरण बनाकर अपनी रणनीति साझा करने का किया वादा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता हालात बेहद खतरनाक बनी हुई है। राजधानी में घना स्मॉग फिर...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵