Lakhbir Singh Landa: कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत ने आतंकवादी घोषित किया

भारत के ग्रह मंत्रालय ने खालिस्तानी समूह बब्बर खालसा से संबंध रखने वाले लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित कर दिया है, इस गैंगस्टर ने 2022 में पंजाब पुलिस मुख्यालय पर रैकेट से हमला करने की योजना बनाई थी।
लखबीर सिंह लांडा
लखबीर सिंह लांडाgoogle

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबद्ध गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किया है। वह फिलहाल कनाडा के एडमोंटन (अल्बर्टा) में रहता है। भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया है। लांडा पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस आशय की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की।

लांडा पंजाब पुलिस मुख्यालय के हमले का मास्टरमाइंड -

अधिसूचना के अनुसार, लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों और आईईडी डिवाइस की निगरानी करता है। लांडा ही नौ मई, 2022 को पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले का भी मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस और एनआईए ने केस दर्ज किया है। वह फिलहाल फरार है और कनाडा में छुपकर बैठा है। लांडा कनाडा के खालिस्तान समर्थक तत्वों के साथ भी जुड़ा हुआ है।

लांडा कई अपराधों में शामिल है-

पंजाब पुलिस के अनुसार, लांडा पंजाब के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आंतकी मॉड्यूल को खड़ा करता है। साथ ही जबरन वसूली, हत्या, ब्लास्ट, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल है। लांडा के खिलाफ 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। एनआईए ने उस पर इनाम भी घोषित किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in