Sania Mirza से तलाक के खबरों के बीच Shoaib Malik ने की दूसरी शादी, इस एक्ट्रेस के साथ किया निकाह

Sania Mirza and Shoaib Malik: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने फिर शादी रचाई है। उन्होंने आज सुबह अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है।
शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद।
शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद। realshoaibmalik इंस्टाग्राम अकाउंट।

नई दिल्ली, रफ्तार। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने फिर शादी रचाई है। उन्होंने आज सुबह अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। उन्होंने इससे पहले भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी। कुछ वक्त पहले दोनों अलग हुए थे।

दो दिन पहले सानिया ने तलाक कर दिया था कंफर्म

दो दिन पहले ही सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि तलाक काफी मुश्किल होता है। शादी भी काफी मुश्किल होती है। तभी ये संकेत सामने आ रहे थे कि शायद शोएब मलिक और सानिया का तलाक हो गया है। करीब एक साल से अफवाह थी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों ही अलग हो सकते हैं, जिसकी अब पुष्टि हो गई है।

2010 में की थी सानिया से शादी

शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा की शादी साल 2010 में हुई थी। उस वक्त भारत में इस मसले पर विवाद हुआ था। इनकी शादी हैदराबाद में हुई थी। 2018 में दोनों का बेटा हुआ था, लेकिन कोरोना के बाद से दोनों में तनाव पैदा हुआ। दोनों अलग रह रहे थे। वैसे, कुछ समय पहले सानिया और शोएब ने साथ मिलकर पाकिस्तानी शो भी होस्ट किया था।

सानिया ने क्या लिखा था?

सानिया ने अपने पोस्ट में लिखा था-शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक तौर पर अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद नहीं करना कठिन है। अपना कठिन ही चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। हमेशा कठिन रहेगा, लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in