back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में 5 साल के बच्चे की हिरासत पर मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं-ये तो बेबी.. जानिए कौन है बच्चा और परिवार

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्री-स्कूल से घर लौट रहे 5 साल के मासूम बच्चे को उसके पिता के साथ फेडरल एजेंटों ने हिरासत में ले लिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्री-स्कूल से घर लौट रहे 5 साल के मासूम बच्चे को उसके पिता के साथ फेडरल एजेंटों ने हिरासत में ले लिया। दोनों को टेक्सास के एक डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। इस घटना के बाद अमेरिका में भारी बवाल मच गया है।

कौन है बच्चा और परिवार?

हिरासत में लिए गए बच्चे का नाम लियाम कोनेजो रामोस है। कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट की अधीक्षक ज़ेना स्टेनविक के अनुसार, हिरासत में लिए गए चार नाबालिगों में लियाम भी शामिल है। बाकी में दो 17 साल के और एक 10 साल का बच्चा है। परिवार के प्रतिनिधि कील मार्क प्रोकोश ने बताया कि लियाम और उसके पिता अमेरिका में कानूनी रूप से शरणार्थी आवेदक के तौर पर रह रहे हैं।

वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया गुस्सा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में भारी हथियारों से लैस नकाबपोश आईसीई (ICE) एजेंट 5 साल के बच्चे को पकड़कर ले जाते दिख रहे हैं। बच्चे ने नीली टोपी पहन रखी है और उसके कंधे पर स्पाइडर-मैन वाला स्कूल बैग टंगा हुआ है। इन तस्वीरों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लियाम और उसके पिता प्री-स्कूल से लौटे, तो उन्होंने देखा कि आईसीई एजेंट पिता को घर के ड्राइव-वे से हिरासत में ले रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी आरोप है कि एजेंटों ने बच्चे को “चारा” बनाकर उसकी मां को घर से बाहर बुलाने की कोशिश की।

स्कूल प्रशासन ने उठाए सवाल

कोलंबिया हाइट्स स्कूल बोर्ड की अध्यक्ष मैरी ग्रानलुंड ने बताया कि लियाम के पिता ने अपनी पत्नी से घर के अंदर ही रहने को कहा था, ताकि उन्हें भी हिरासत में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल अधिकारियों, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने बच्चे को अपने साथ ले जाने की पेशकश की, लेकिन आईसीई अधिकारियों ने इसे ठुकरा दिया। स्कूल डिस्ट्रिक्ट की अधीक्षक ज़ेना स्टेनविक ने इस कार्रवाई पर कड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “यह तो 5 साल के बच्चे को चारा बनाने जैसा है। आप मुझे यह नहीं कह सकते कि यह बच्चा कोई हिंसक अपराधी है। इस मामले पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “यह बच्चा है, बेबी है। इस तरह की कार्रवाई किसी भी तरह से सही नहीं ठहराई जा सकती। इस घटना के बाद अमेरिका में आव्रजन नीति और मानवाधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक 5 साल के मासूम बच्चे को हथियारबंद एजेंटों द्वारा हिरासत में लेना कितना जायज़ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...