back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकाः टीका लगवा चुके लोगों के लिए मूवी थिएटर्स में मास्क की अनिवार्यता खत्म

वॉशिंगटन, 29 मई (हि.स.)। अमेरिका के मूवी थिएटर्स में शुक्रवार से कोरोना रोधी टीका लगवा चुके (वैक्सीनेटेड) लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। एएमसी एंटरटेंमेंट, सिनेमार्क और रीगल सिनेमा की ओर से कहा गया है कि जो लोग पूर्ण रूप से टीका नहीं लगवाए हैं, उन्हें मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही सामाजिक दूरी और अन्य स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। एएमसी एंटरटेनमेंट की वेबसाइट पर कहा गया है कि सेंटर फॉर डिसीस कंट्रोल की गाइडलाइन के अनुसार जो लोग पूरी तरह से टीका लगवा चुके हैं उन्हें मूवी थिएटर्स में मास्क पहनने की जरूरत नहीं हैं। हालांकि अगर पूर्ण रूप से टीके नहीं लगे हैं तो मास्क लगाना होगा। इसी तरह की पॉलिसी का वर्णन रीगल और सिनेमार्क की वेबसाइट पर भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि दो हफ्ते पहले सीडीसी की ओर से कहा गया था कि पूर्ण रूप से टीका लगवा चुके लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। उसके बाद मूवी थिएटर्स की ओर से यह घोषणा की गई है। अमेरिका में लंबी महामारी के बाद सिनेमाघरों के बंद होने और नई फिल्मों के रिलीज नहीं होने के कारण अब अमेरिका में लोग मूवी देखने के लिए तेजी से रुख कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...