back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खाड़ी में अमेरिका की कोई जगह नहीं: ईरान के शीर्ष कमांडर

तेहरान, 2 मई (आईएएनएस)। ईरान के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि खाड़ी में अमेरिका के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि क्षेत्रीय देश अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित कर सकते हैं। ये जानकारी तस्नीम न्यूज एदेंसी की रिपोर्ट से सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नौसैनिक कमांडर अलीरेजा तांगसिरी ने यह टिप्पणी की, जिन्होंने यह भी चेतावनी दी कि खाड़ी में ईरान के हितों को खतरे में डालने वाले किसी भी देश को खराब प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने कहा, ईरान ने बार-बार अपने दक्षिणी पड़ोसियों को शांति और दोस्ती का संदेश दिया है कि यह क्षेत्र अपनी सुरक्षा की गारंटी देने में सक्षम है। ईरानी कमांडर ने कहा कि आईआरजीसी नौसेना बल लगातार, सक्रिय रूप से और प्रभावी रूप से होर्मुज के जलडमरूमध्य और खाड़ी के उत्तरी भाग में मौजूद हैं और अपने पूर्ण खुफिया प्रभुत्व को देखते हुए इस क्षेत्र में सभी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵