allegations-of-apartheid-by-megan-and-harry-are-serious-royal-family
allegations-of-apartheid-by-megan-and-harry-are-serious-royal-family

मेगन और हैरी द्वारा लगाए गए रंगभेद के आरोप गंभीर : रॉयल फैमिली

लंदन, 10 मार्च (हि.स.)। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मेगन और हैरी की ओर से रंगभेद के जो आरोप लगाए गए हैं वे गंभीर हैं और इन्हें निजी तौर पर संबोधित किया जाना चाहिए। साक्षात्कार प्रसारित होने के बाद क्वीन एलिजाबेथ की ओर से जारी किया गया पहला बयान है। दरअसल, मेगन मार्केल ने राजमहल पर रंगभेद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राजपरिवार उनकी पहली संतान के रंग को लेकर चिंतित था। साथ ही उन्होंने अपने साक्षात्कार के दौरान यह भी बताया कि जब वह गर्भवती थीं तो उन्हें पहले ही उनके बच्चे के रंग के बारे में बता दिया गया था कि उनकी संतान का रंग कितना काला होगा। 39 वर्षीय मेगन की मां अश्वेत हैं और पिता श्वेत। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे साल 2018 में शाही परिवार में शादी करने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे। इसके बाद मेगन मार्केल ने इससे संबंधित ट्वीट भी किया। उनके इस ट्वीट का समर्थन टेनिस सुपर स्टार सेरेना विलियम्स और कवि अमांदा गोरमेन के अलावा अमेरिका की उप राष्ट्रपति मीना हैरिस ने भी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in