Lakshadweep Vs Maldives: मालदीव की सभी फ्लाइट्स की बुकिंग कैंसिल, Online ट्रैवल प्लैटफॉर्म्स ने उठाया बड़ा कदम

Maldives Boycott: मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी का नुकसान मालदीव को उठाना पड़ रहा है।
मालद्वीप की फ्लाइट और होटल कैंसिल हो रहे।
मालद्वीप की फ्लाइट और होटल कैंसिल हो रहे। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का नुकसान मालदीव को उठाना पड़ रहा है। मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद भारतीय ऑनलाइन पोर्टल्स होटल और फ्लाइट बुकिंग रद्द कर रहे हैं। इनमें ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल कंपनी EaseMyTrip भी शामिल है।

एकजुटता दिखाते हुए उठाया कदम

EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनके द्वारा सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग रद्द कर दी गई है। कहा, हमाने राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाते हुए @EaseMyTrip ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग रद्द की हैं।

लक्षद्वीप पर खास ऑफर दे रहे

निशांत पिट्टी ने दूसरे पोस्ट में लिखा-लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव और सेशेल्स जितने शानदार हैं। हम @EaseMyTrip पर लक्ष्यद्वीप पर विजिट करने के लिए खास ऑफर दे रहे हैं, जहां पीएम मोदी ने दौरा किया है।

मालद्वीप को भारी नुकसान की आशंका

सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। कई सारे भारतीय टूरिस्ट ने मालद्वीप की यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने कहा बॉयकॉट मालद्वीव का सबसे ज्यादा असर अगले 20-25 दिनों में दिखेगा। इंडियन एसोशिएशन ऑफ टूर ऑपरेशन्स के अध्यक्ष राजीव मेहरा के मुताबिकि जिन्होंने मालद्वीप टूर का पेमेंट किया है, वो इसे रद्द नहीं कर रहे, लेकिन आने वाले दिनों में नई बुकिंग न करने की सलाह दी है।

भारतीयों का पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस रहा है मालद्वीप

मालद्वीप भारतीयों का पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस रहा है। वहां दिसंबर 2023 में सबसे ज्यादा लोगों ने विजिट किया। इनमें सबसे ज्यादा इंडिया से 2,09,198 टूरिस्ट गए थे। दूसरे नंबर पर रूस था, जहां के 2,09,146 टूरिस्ट और 1,87,118 के साथ चीन तीसरे नंबर पर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in