Film Industry: एक्टर ने 16 साल की लड़की से किया रेप! 3 पीड़ित महिलाएं भी सामने आईं

Actor accused of Rape: फिल्म इंडस्ट्री एक और बड़े एक्टर पर रेप का आरोप लगा है। रेप और यौन शोषण का आरोप एक या दो नहीं चार महिलाओं ने लगाया है। इनमें एक 16 साल की किशोरी भी शामिल है।
एक्टर पर रेप का आरोप।
एक्टर पर रेप का आरोप।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री एक और बड़े एक्टर पर रेप का आरोप लगा है। रेप और यौन शोषण का आरोप एक या दो नहीं चार महिलाओं ने लगाया है। इनमें एक 16 साल की किशोरी भी शामिल है। मामला हॉलीवुड का है। यह गंभीर आरोप कॉमेडियन और एक्टर रसेल ब्रांड (Russell Brand) पर लगा है।

कॅरियर की बुलंदी के दिनों में किया यौन शोषण

संडे टाइम्स, द टाइम्स और बीबीसी चैनल 4 ने संयुक्त जांच के बाद ये आरोप लगाए कि 2006 से 2013 तक कॅरियर की बुलंदियों के दौरान रसेल ने चार महिलाओं के साथ रेप और यौन उत्पीड़न किया। दूसरी ओर ब्रांड ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमेशा सहमति से ही महिलाओं से उनके संबंध रहे हैं।

ब्रांड के पास कई हाई-प्रोफाइल नौकरियां थीं

आरोप लगाने वालों के मुताबिक ब्रांड के पास अलग-अलग समय पर कई हाई-प्रोफाइल नौकरियां थीं। इनमें बीबीसी रेडियो 2 और चैनल 4 और हॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता होना शामिल हैं। आरोपों की जांच संडे टाइम्स में प्रकाशित हुई। डिस्पैच डॉक्यूमेंट्री ‘रसेल ब्रांड- इन प्लेन साइट’ शनिवार को चैनल 4 पर प्रसारित की गई है।

आरोप प्रकाशित होने के बाद भी परफॉर्म किया

आरोप प्रकाशित होने के कुछ घंटों में ही ब्रांड ने नॉर्थ-वेस्ट लंदन में 2000 क्षमता वाले ट्रौबडॉर वेम्बली पार्क थिएटर में निर्धारित कॉमेडी कार्यक्रम में परफॉर्म किया। एक घंटे तक चले सेट के दौरान ब्रांड ने आरोपों पर इशारा किया, लेकिन उन्हें सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा- ऐसी कुछ चीजें हैं, जिनके बारे में वह बात करना चाहते हैं, पर नहीं कर सकते। जांच के तहत महिलाओं ने ब्रांड के खिलाफ आरोप लगाए। एक महिला ने आरोप लगाया है कि ब्रांड ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में उसका रेप किया।

30 साल के थे, तब किशोरी का यौन शोषण किया

दूसरी महिला का आरोप है कि ब्रांड ने यौन उत्पीड़न किया है। वह ब्रांड के साथ रिलेशनशिप में थीं, जब वह सिर्फ 16 साल की थी। तब स्कूल जाती थीं और रसेल 30 साल के थे। उसके साथ भी ब्रांड ने गलत व्यवहार किया। तीसरी महिला का दावा है कि लॉस एंजिल्स में काम करने के दौरान ब्रांड ने यौन उत्पीड़न किया। किसी और को बताने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। चौथी महिला का आरोप है कि ब्रांड ने यौन उत्पीड़न किया। उसका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करता था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in