9-killed-in-landmine-hit-in-afghanistan
9-killed-in-landmine-hit-in-afghanistan

अफगानिस्तान में लैंडमाइन की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत

काबुल, 20 मई (हि.स.)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में गुरुवार को लैंडमाइन की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि हेलमंद प्रांत के बुशरन इलाके में विद्रोहियों द्वारा प्लांट की गई लैंडमाइन पर से वाहन के गुजरने के कारण विस्फोट हो गया। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चों का समावेश है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। तालिबान की ओर से ही माइन प्लांट की गई थी। हालांकि तालिबान समूह की ओर से इस विस्फोट पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो के सैनिकों की वापसी प्रक्रिया शुरू होने के बाद बुशरन इलाका सरकारी बलों और तालिबानी आतंकियों के बीच संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in