back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान में खसरे के प्रकोप से 74 बच्चों की मौत

काबुल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बदख्शां में खसरे के प्रकोप से कम से कम 74 बच्चों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय सूचना और संस्कृति निदेशालय के प्रमुख माजुदीन अहमदी ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, पिछले दो महीनों में कुफ आब, दरवाजा, कोहिस्तान के साथ-साथ प्रांतीय राजधानी फैजाबाद शहर और इसके बाहरी इलाकों सहित कई बदख्शां जिलों में खसरे के मामले सामने आए थे। कुफ आब और कोहिस्तान जिले में बीमारी से संक्रमित होने के बाद कम से कम 74 बच्चों की मौत हो गई थी। जान गंवाने वाले अधिकांश बच्चे ऐसे क्षेत्रों में रह रहे थे जहां सार्वजनिक स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय मोबाइल वैक्सीनेटरों की पहुंच नहीं थी। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बार-बार लोगों से सतर्क रहने और बच्चों के बुखार, दाने, आंखों सी जुड़ी समस्या, खांसी और सर्दी के लक्षणों के मामले में निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों से परामर्श करने का आह्वान किया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, एशियाई देश में खसरे के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है, खासकर पहाड़ी पूर्वोत्तर क्षेत्र में वृद्धि हुई है। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵