Morocco Earthquake: मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, 296 लोगों की हुई मौत; पीएम मोदी जताया दु:ख

Morocco Earthquake: मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में देर रात को 6.8 तीव्रता के जबर्दस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें लगभग 300 लोगों की मौत होने की खबर मिली है।
earthquake
earthquakewww.raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में देर रात को 6.8 तीव्रता के जबर्दस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके इतने खतरनाक थे जिसमें लगभग 300 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौतों का आकंड़ा 296 पहुंच चुका है। इस बात की पुष्टि खुद मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने की है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 11.11 बजे भूकंप के झटके ने लोगों को दहला कर रख दिया।

भूकंप इतना जोरदातर था कि 350 किमी दूर राजधानी रबात में हुआ महसूस

भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। भारतीय समय अनुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है। यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया दु:ख

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को (एक्स) ट्वीट कर कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में मोरक्को के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह उन लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है। वह घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 296 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं। यहां भूकंप से अनेक मकान ढह गए हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in