दुनिया
सेन फ्रांसिस्को के चिड़ियाघर में 63 साल के चिम्पैंजी की मौत
सैन फ्रांसिस्को, 07 जून (हि.स.)। अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को शहर के एक चिड़ियाघर में सबसे उम्रदराज नर चिम्पैंजी की मौत हो गई। चिम्पैंजी का नाम कॉबी था और वह 63 साल का था। चिड़ियाघर की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वह बीमार हो गया था। बढ़ती उम्र उसकी मौत का कारण बनी। एक चिम्पैंजी की आयु औसतन 33 साल होती है। अगर इन्हें मानव की देखरेख में रखा जाए तो यह 50-60 साल तक जी जाते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना