back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

60 प्रतिशत पंजीकृत लेबनानी प्रवासियों ने संसदीय चुनावों में मतदान किया

बेरूत, 10 मई (आईएएनएस)। लेबनान ने घोषणा की कि देश के संसदीय चुनावों में लगभग 60 प्रतिशत पंजीकृत प्रवासियों ने मतदान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को विदेश मंत्रालय में एक्सपैट्स के निदेशक हादी हाशेम के हवाले से बताया कि विदेश में पंजीकृत 225,114 मतदाताओं में से 128,000 से 130,000 प्रवासियों ने अपने मत डाले हैं। लेबनान के प्रवासियों के लिए पहले दौर का मतदान 6 मई को नौ अरब देशों और ईरान में हुआ था, और दूसरा चरण 8 मई को एशिया, अफ्रीका और यूरोप के 49 देशों में शुरू हुआ था। लेबनान में हर चार साल में संसदीय चुनाव होते हैं। 128 सीटों वाली संसद के चुनाव के लिए 118 महिलाओं सहित कुल 718 उम्मीदवार मैदान में हैं। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵