Asian Games: भारत के नाम 55 मेडल, रोलर स्केटिंग में लगातार दूसरा ब्रांज, इन स्पर्धाओं में आज गोल्ड की उम्मीद

Asian Games 2023 Live Updates Day 9: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में एक अक्टूबर का दिन कमाल का रहा। इस दिन देश को तीन गोल्ड मेडल मिले। कुल 15 मेडल मिले थे।
एशियन गेम्स में बैंडमिंटन में भाग लेते भारतीय खिलाड़ी।
एशियन गेम्स में बैंडमिंटन में भाग लेते भारतीय खिलाड़ी।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में एक अक्टूबर का दिन कमाल का रहा। इस दिन देश को तीन गोल्ड मेडल मिले। कुल 15 मेडल मिले थे। अब तक 55 मेडल आए हैं। इनमें 13 गोल्ड, 22 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल हैं. आज खेल के नौवें दिन देश को लगातार दो ब्रांज मेडल मिले हैं।

जोशना चिनप्पा और पीवी सिंधु का मुकाबला

9वें दिन पहला मेडल ब्रांज के रूप में महिला स्पीड स्केटिंग में मिला। दूसरा ब्रांज मेडल पुरुषों की 3000 मीटर रिले मिला। भारतीय दल टेबल टेनिस, कबड्डी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स में आज जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। बैडमिंटन में जोशना चिनप्पा और पीवी सिंधु आमना-सामनो होगा। स्क्वैश में भी व्यक्तिगत स्पर्धा दिखेगा।

आज सुबह 11 बजे तक की मेडल टैली। भारत चौथे स्थान पर बरकरार।
आज सुबह 11 बजे तक की मेडल टैली। भारत चौथे स्थान पर बरकरार। सोशल मीडिया।

400 मीटर हर्डल के फाइनल में पहुंचे

संतोष कुमार और यशस पलाक्ष पुरुषों की 400 मीटर हर्डल के फाइनल में पहुंचे हैं। संतोष vs 49.28 सेकेंड लिया। वह दूसरे स्थान पर आए। यशस ने 49.61 सेकेंड में हीट पूरी कर ली। दोनों 400 मीटर हर्डल के फाइनल में पहुंचे।

तीरंदाजी में पुरुष टीम ने हांगकांग को हराया

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने 6-0 के साथ हांगकांग को हराया है। धीरज बोम्मदेवरा, अतनु दास और तुषार प्रभाकर शेल्के की तिकड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

विथ्या रामराम ने पीटी उषा के रिकार्ड की बराबरी की

विथ्या रामराज ने 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में पूर्व ट्रैक क्वीन पीटी उषा द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड (55.42 सेकंड) की बराबरी कर ली है। फाइनल कल शाम को 𝟰:𝟱𝟬 बजे होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.