back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों में चीन की भागीदारी के 30 वर्ष

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों में चीन की भागीदारी की 30वीं वर्षगांठ है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 18 अप्रैल को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शांति स्थापना के लिए चीनी सैनिक शांति का प्रतिनिधित्व करने वाला एक नाम कार्ड बन चुके हैं। प्रवक्ता वांग वनपिन के मुताबिक, साल 1990 में चीन ने संयुक्त राष्ट्र में सैन्य पर्यवेक्षकों को भेजा, तब चीनी सैनिकों का संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों में भाग लेना शुरू हुआ। 16 अप्रैल 1992 को, चीन ने कंबोडिया में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन के लिए अपना प्रथम दल भेजा। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में, चीनी शांति सैनिकों के एक के बाद एक जत्थे ने शांति स्थापना मिशन में भाग लिया और खतरों का सामना करते हुए बहादुरी दिखाई। चीन ने कुल मिलाकर 50 हजार शांति स्थापना सैनिकों को भेजा है। उन्होंने 25 संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशनों में क्रमिक रूप से भाग लिया है, उनके पदचिह्न् 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैला हुआ है। चीनी सैनिकों को शांति अभियान के प्रमुख कारक और प्रमुख बल के रूप में जाना जाता है। जाहिर है कि चीन हमेशा विश्व शांति का निमार्ता, वैश्विक विकास में योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक रहा है। चीनी सेना हमेशा विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक न्यायपूर्ण शक्ति रही है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵