back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक ने ग्वादर में चीन को नहीं दिया कोई सैन्य ठिकाना

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने ग्वादर, बलूचिस्तान में चीन को कोई सैन्य ठिकाना नहीं दिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद युसूफ ने एक साक्षात्कार में यह दावा किया है। हालांकि, युसूफ ने कहा है कि पाकिस्तान में चीन के आर्थिक आधार हैं, जहां दुनिया का कोई भी देश निवेश कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका, रूस और मध्य पूर्व को भी यही पेशकश की गई थी। युसूफ ने कहा, हम (हमारे द्वार) सभी देशों के लिए खुले हैं। युसूफ ने चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों की पड़ताल करते हुए कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद का करीबी दोस्त है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि दुनिया का कोई भी देश चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजना में निवेश कर सकता है, क्योंकि हम किसी के लिए बंद नहीं हैं। यूसुफ से पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान ने दुनिया भर के मुसलमानों के लिए आवाज उठाने की कीमत पर चीन के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित किए हैं, खासकर शिनजियांग में। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनएसए ने साक्षात्कारकर्ता को यह कहते हुए जवाब दिया कि पाकिस्तान शिनजियांग में मुसलमानों के खिलाफ कथित अत्याचार के बारे में पश्चिमी वर्जन से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा, चीन के साथ हमारे भरोसे के संबंध हैं और यहां से हमारे राजदूत और अन्य प्रतिनिधिमंडल भी शिनजियांग प्रांत गए थेष उन्होंने आगे कहा कि अगर पश्चिमी देशों को चीन से कोई समस्या है, तो उन्हें इसके बारे में बीजिंग से बात करनी चाहिए। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵