back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-मालदीव में हुआ समझौता, 10 मई तक लौटेगी भारतीय सेना, दोनों देशों के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर कल एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी कि 10 मई तक सभी भारतीय सैनिक भारत वापस बुला लिए जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी के बाद भारत और मालदीव के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत को अपने सैनिकों को 15 मार्च तक वापस बुलाने का अल्टीमेटम तक दे दिया था, हालांकि अब दोनों देशों के बीच सहमति बनी है कि भारत के सैनिक 10 मई तक भारत लौटेंगे। आपको बता दें कि भारत के 80 से ज्यादा सैनिक इस वक्त मालदीव में तैनात हैं।

बैठक में क्या सहमति बनी

भारत और मालदीव के बीच लगभग दो महीने से तनाव की स्थित बनी हुई है। दर्शन मालदीप से भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर दोनों देशों के बीच एक उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें विदेश मंत्रालय ने कहा है की दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए हैं कि मालदीप में मानवी सहायता और मेडिकल बचाव सेवाएं मुहैया कराने वाले भारतीय विमान प्लेटफार्म का संचालन जारी रखा जाए। वही मालदीव विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच एमपी बन गई है कि भारत अपने सभी सैनिकों को 10 में तक वापस बुला लेगा। आपको बता दे कि दोनों देशों के बीच उच्च स्त्री को ग्रुप की यह दूसरी बैठक थी जबकि पहली बैठक 14 जनवरी को हो चुकी थी।

चीन की भाषा बोल रहे मोइज्जु

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मालदीव की मौजूदा सरकार चीन समर्पित सरकार हैं। मोहम्मद मोइज्जू ने अपने चुनावी कैंपेन में इंडिया गो का नारा दिया था। जिसके बाद ही वे सत्ता में आए थे। मोहम्मद मोइज्जू का झुकाव हमेशा से ही चीन की तरफ रहा है। वहीं भारत से विवाद के बाद वह तुरंत चीन दौरे पर गए थे l। वहां से आने के बाद ही उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि भारत सरकार 15 मार्च तक अपने सभी सैनिकों को वापस बुला ले। मोहम्मद मोइज्जू को झुकाव चीन की तरफ लाजमी है। इस बात से अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि मालदीव चीन के कर्ज तले दबा हुआ है। और मोहम्मद मोइज्जू हर समय चीन की ही जुबानी बोलते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...