नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस दिन यूपी के मदरसे दरगाह समेत उत्तर प्रदेश की 900 जगहों पर मुस्लिमों के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस पर समाजवादी पार्टी ने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम समुदाय से संवाद के लिए भाजपा तमाम कोशिशें कर रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस साल भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा यूपी में 900 जगहों पर बड़े कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहा है। इस कार्यक्रम में मदरसे दरगाह में योग पहुंचाने की तैयारी है. मुस्लिमों के बीच ना केवल योग लेकर पहुंचे बल्कि पार्टी के संवाद भी लेकर पहुंचे बीजेपी की इस तैयारी पर समाजवादी पार्टी का कहना है कि बीजेपी लोगों का ध्यान भटका रही है.
900 जगहों पर होगा कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले लगातार सक्रिय है। कुछ दिन पहले अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिमों के बीच पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण करवाया था। एक बार फिर मिस्लिमों से संवाद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दिन चुना गया है। इस कार्यक्रम में यूपी के लगभग 900 जगहों पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के 400 पदाधिकारी अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगे। तमाम इस्लामिक देशों में योग अब एक नया ट्रेंड बन गया है ।
ओम बोलने की बाध्यता नहीं
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि योग में ओम कहना जरूरी नहीं अल्लाह भी कहा जा सकता है। यह सिंबॉलिक है बॉडी को फिट रखने का प्रयास है इसमें कोई भी विवाद नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बसपा की सरकार के दौरान मुसलमानों से बातें केवल भड़काने के लिए की जाती थी। लोग अब जानते हैं कि योग का मतलब जिस्म की दुरुस्ती से है।





