नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि देश की आधारशिला बनाने में हमारे श्रमिकों का अद्वितीय योगदान है। श्रमिकों के अधिकार केवल उचित मजदूरी से जुड़े नहीं हैं। वे श्रमिकों की गरिमा की भी रक्षा करते हैं, जो लंबे समय से हमारी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।





