back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडिगो पर लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें डीजीसीए ने क्यों लिया एक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीजीसीए ने इससे पहले अहमदाबाद हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक की घटना पर इंडिगो पर एक्शन लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 6 महीने में चार बार हड़ताल की वजह से इंडिगो पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सरकार के नागरिक उड्डयन निकाय ने ऑडिट के दौरान इंडिगो की प्रशिक्षण और इंजीनियरिंग प्रक्रिया में कमी पाई है। इस मामले पर इंडिगो के ऊपर जुर्माना लगाने के अलावा कागजातों को लेकर कुछ जरूरी निर्देश भी दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीजीसीए ने इससे पहले अहमदाबाद हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक की घटना पर इंडिगो के एक कैप्टन और एक सह-पायलट के लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित किया था। 15 जून को हुई विमानन दुर्घटना के जवाब में यह निलंबन आया है, यह फ्लाइट बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। जिसमें लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक हुई थी।

अहमदाबाद में विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

इंडिगो ने एक बयान में बताया, ‘बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E6595 का पिछला हिस्सा अहमदाबाद में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को आवश्यक मूल्यांकन और मरम्मत के लिए अहमदाबाद हवाई अड्डे पर खड़ा बताया गया था।’ इंडिगो ने बयान में आगे कहा, ‘संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...