back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-तंजानिया रक्षा क्षेत्र में 5 साल के रोडमैप पर सहमत, PM मोदी ने कहा- आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और तंजानिया के बीच रक्षा क्षेत्र में पांच साल के रोडमैप पर सहमति बनी है। दोनों देश इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरा है।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और तंजानिया के बीच रक्षा क्षेत्र में पांच साल के रोडमैप पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरा है।

भारत और तंजानिया के संबंधों का ऐतिहासिक दिन

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में आज तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुह हसन के साथ विस्तार से बातचीत की। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत और तंजानिया के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है।

आज हम अपनी सदियों पुरानी मित्रता को सामरिक भागीदारी के सूत्र में बांध रहे हैं। भारत और तंजानिया आपसी व्यापार और निवेश के लिए एक दूसरे के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। दोनों पक्ष स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं।

रक्षा के क्षेत्र में हमने पांच साल के रोडमैप पर सहमति बनाई

उन्होंने कहा कि भारत ने आईसीटी केंद्र, व्यावसायिक प्रशिक्षण, रक्षा प्रशिक्षण, आईटीईसी तथा आईसीसीआर छात्रवृत्ति के माध्यम से तंजानिया की कौशल विकास और क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जलापूर्ति, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करते हुए हमने तंजानिया के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में हमने पांच साल के रोडमैप पर सहमति बनाई है। इसके माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण, समुद्री सहयोग, क्षमता निर्माण, रक्षा उद्योग जैसे क्षेत्रों में नए आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि तंज़ानिया ने भारत द्वारा जी-20 समिट में लॉन्च की गई वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन से जुड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही तंजानिया द्वारा लिये गए इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस से जुड़ने के निर्णय से हम बिग कैट के संरक्षण के लिए वैश्विक प्रयासों को सशक्त कर सकेंगे।

आतंकवाद मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरा

उन्होंने कहा कि भारत और तंजानिया इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे गंभीर सुरक्षा खतरा है। उन्होंने कहा, “भारत और तंजानिया एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरा है। इस संबंध मे हमने आतंकवाद से निपटने के लिए आपसी सहयोग को बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...