भारत के इतिहास मे पहली बार पेट्रोल से मंहगा डीजल हुआ : लाल बहादुर
भारत के इतिहास मे पहली बार पेट्रोल से मंहगा डीजल हुआ : लाल बहादुर

भारत के इतिहास मे पहली बार पेट्रोल से मंहगा डीजल हुआ : लाल बहादुर

जौनपुर, 25 जून (हि.स.)। प्रदेश में लगातार 19 दिनों से बेतहाशा बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर बैठकर नगर में रैली निकली। रैली पार्टी कार्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अविलंब दाम कम करने की मांग किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने बताया कि आज 19 दिन हो गये। देश और प्रदेश की सरकार लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि करती चली जा रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने का मतलब है कि आम आवाम इससे प्रभावित हो गया है। समाज का हर व्यक्ति चाहे वह जिस धर्म का हो सभी बढ़े दामों से प्रभावित हैं। हम राज्यपाल को जिला प्रशासन के माध्यम से मांग करते हैं कि इस बढ़े हुए दाम को अविलंब कम किया जाए। भाजपा सरकार में भारत के इतिहास में पहली बार पेट्रोल से मंहगा डीजल हुआ है। क्या जनता को भाजपा की सरकार यही अच्छे दिन दिखाना चाहती थी। भाजपा सरकार अपने कार्यकाल का इतिहास रचेगी। सरकार जब से बनी है तब से लूट, हत्या, किसानों की आत्महत्या, व्यापार ठप, बेरोजगारी बढ़ोत्तरी, नौजवान बेरोजगार, प्रवासी मजदूर आत्महत्या कर रहे है मध्यमवर्गीय परिवार सबका जीना मुहाल हो गया है। आने वाले समय में जनता इसका बदला लेगी अगर डीजल व पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को सरकार वापस नहीं लेगी तो जनता के साथ समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी सड़कों पर उतर जायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in