back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Global Hunger Index 2023 में भारत को मिला 111वां स्थान, सरकार ने रिपोर्ट को बताया गलत, PAK और नेपाल निकले आगे

New Delhi: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट में 125 देशों में भारत को 111वां स्थान दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सूचकांक को भुखमरी को गलत पैमाना बताया है।

नई दिल्ली, हि.स.। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट में 125 देशों में भारत को 111वां स्थान दिया है। इतना ही भारत में सबसे ज्यादा Child Wasting Rate या बाल कुपोषण की भी स्थिति के बारे में इस रिपोर्ट में बताय गया है। इसके अनुसार भारत की स्थिति साल 2022 से और ज्यादा खराब हो गई है और पिछले साल इस सूचकांक में भारत 107वें स्थान पर था। इस साल के ग्लोबल हंगर इंडेक्स को देखे तो भारत अन्य पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल से भी नीचे बताया जा रहा है। वैश्विक भूख सूचकांक 2023 में पाकिस्तान 102वें स्थान पर, बांग्लादेश 81वें स्थान पर, नेपाल 69वें स्थान पर और श्रीलंका 60वें स्थान पर है।

सरकार ने पैमाने को बताया गलत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सूचकांक को भुखमरी को गलत पैमाना बताया है। मंत्रालय ने कहा है कि यह भारत की वास्तविक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करता है। इसमें ढेर सारी गंभीर पद्धतिपरक कमियां हैं। इस सूचकांक की गणना के लिए उपयोग किए जाने वाले चार संकेतकों में से तीन संकेतक दरअसल बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित हैं, अत: ये निश्चित रूप से पूरी आबादी के स्वास्थ्य को नहीं बता सकते हैं। चौथा और सबसे महत्वपूर्ण संकेतक ‘कुपोषित (पीओयू) जनसंख्या का अनुपात’ 3000 के बहुत छोटे नमूना आकार पर किए गए एक जनमत सर्वेक्षण पर आधारित है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जारी किया बयान

मंत्रालय ने आज जारी एक बयान में कहा कि मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 (मिशन पोषण 2.0) के तहत कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए कई प्रमुख गतिविधियों को प्राथमिकता दी है। ‘पोषण ट्रैकर’ आईसीटी एप्लिकेशन को विकसित और लागू किया है। 13.96 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को पंजीकृत किया गया है, जिससे 10.3 करोड़ से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं, जिनमें गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और किशोर लड़कियां शामिल हैं।

पोषण ट्रैकर में डब्ल्यूएचओ की विस्तारित तालिकाओं को शामिल किया गया है, जो बच्चे की ऊंचाई, वजन, लिंग और उम्र के आधार पर स्टंटिंग, वेस्टिंग, कम वजन और मोटापे की स्थिति दिन-आधारित जेड-स्कोर प्रदान करते हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों में विकास मापदंडों को मापने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर और विश्व बैंक बिल, मिलिंडा और गेट्स फाउंडेशन आदि के माध्यम से चिकित्सा पेशेवरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जिसके लिए देश के प्रत्येक आंगनवाड़ी में विकास माप उपकरण प्रदान किए गए हैं।

पोषण ट्रैकर

मंत्रालय के अनुसार यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और विश्व बैंक जैसे कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पोषण ट्रैकर को पोषण के क्षेत्र में गेम-चेंजर के रूप में स्वीकार किया है। विश्व बैंक और यूनिसेफ ने पोषण ट्रैकर के संचालन में सहायता के लिए मंत्रालय के साथ मिलकर सहयोग किया है। अप्रैल 2023 से, पोषण ट्रैकर पर अपलोड किए गए 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का माप डेटा लगातार बढ़ा है। अप्रैल 2023 में बच्चों की संख्या 6.34 करोड़ से सितंबर 2023 में 7.24 करोड़ हो गया। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में चाइल्ड वेस्टिंग यानि लंबाई के अनुरूप वजन कम होने के लिए उपयोग किए जाने वाले 18.7 प्रतिशत के मूल्य की तुलना में पोषण ट्रैकर, महीने-दर-महीने लगातार 7.2 प्रतिशत से नीचे रहा है।

अप्रैल 2023 से, पोषण ट्रैकर पर अपलोड किए गए 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का माप डेटा लगातार बढ़ा है – अप्रैल 2023 में 6.34 करोड़ (63.4 मिलियन) से सितंबर 2023 में 7.24 करोड़ (72.4 मिलियन) हो गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में कई बदलाव भी होते हैं जिनसे...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵