back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गृहमंत्री अमित शाह ने किया इफको नैनो डीएपी का शुभारंभ, कहा- प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नैनो डीएपी तरल और नैनो यूरिया तरल कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगा। इससे खाद की खपत कम होगी और किसान समृद्ध होगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि इफको नैनो डीएपी (तरह) प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि लागत को कम करेगा। वे बुधवार को इफको नैनो डीएपी (तरह) का शुभारंभ करते हुए अपने विचार रख रहे थे।
दोनों नैनो खाद किसानों की लागत को कम करेंगी
इस दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नैनो डीएपी तरल और नैनो यूरिया तरल कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगा। इससे खाद की खपत कम होगी और किसान समृद्ध होगा। आगे उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी (तरह) और नैनो यूरिया (तरह) के आने से यूरिया की खपत में 14 फीसदी की कमी आई है और डीएपी की खपत में पहले 06 फीसदी और फिर 20 फीसदी कम करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी संदर्भ में आगे उन्होंने कहा कि दोनों नैनो खाद किसानों की लागत को कम करेंगी। इससे गेहूं की लागत में छह फीसदी की कमी आएगी, जबकि आलू और गन्ने की लागत में 20 फीसदी की कमी आएगी।

शाह ने कहा कि इफको नैनो डीएपी (तरल) फर्टिलाइजर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत है। अभी देश में 384 लाख मीट्रिक टन फर्टिलाइजर का उत्पादन होता है। इसमें से 132 लाख मीट्रिक टन सहकारी संस्थाएं उत्पादन करती हैं, जिसमें इफको ने अकेले 90 लाख मीट्रिक टन खाद का उत्पादन किया है।
दोनों नैनो उर्वरक फसल की उपज और गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम
उल्लेखनीय है कि इफको नैनो यूरिया (तरल) पहले ही लॉन्च कर चुकी है। आज केन्द्रीय मंत्री शाह ने इफको नैनो डीएपी (तरल) को भी लॉन्च किया। इफको का कहना है कि संस्थान की ओर से तैयार किए गए दोनों नैनो उर्वरक फसल की उपज और गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम है।
50 किलो की एक डीएपी की बोरी पर 4000 रुपये की लागत आती है, जिसे किसानों को सरकार 1,350 रुपये में उपलब्ध कराती है। इसी 50 किलों वाली बोरी को इफको 500 एमएल की बोतल नैनो डीएपी लिक्विड फर्टिलाइजर के तौर पर अब उपलब्ध करवाने जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...