भोपाल न्यूज: नरोत्तम के निशाने पर दिग्विजय, कहा- दिग्विजय जहां जाते हैं, वहां वोट कट जाते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह रविवार को हरदा जिले के सोडलपुर में थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा था कि अबकी बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ माल आएगा।
Digvijaya Singh
Digvijaya Singh

भोपाल, एजेंसी। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह रविवार को हरदा जिले के सोडलपुर में थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा था कि अबकी बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ माल आएगा। वहीं, उनहोंने शिवराज सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्राओं को भी सरकारी पैसे की फिजूलखर्ची बताया था। दिग्विजय के इन बयानों पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय जहां जाते हैं, वहां वोट कट जाते हैं।

गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार को दतिया में प्रदेश सरकार की विकास यात्रा में शामिल हुए। यहां गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि जनता दिग्विजय सिंह के प्रचार को दुष्प्रचार मानती है। दिग्विजय जहां-जहां प्रचार को जाते हैं, वहां वोट कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर संगत में पंगत कर रहे हैं। अब रायता तो फैलेगा ही। मिश्रा ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह खुद मान चुके हैं कि उनके प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कटते हैं।

दिग्विजय ने खुद स्वीकार किया

इधर, नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पलटवार किया। पीसी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय ने खुद स्वीकार किया है कि जिन-जिन राज्यों के प्रभारी रहे हैं, वहां कांग्रेस जीती है। एमपी में सरकार उधार वाली सरकार है। विधायक तोड़कर इन्होंने पैसे 35 करोड़ गिनकर सरकार बनाई है। ये हालत भी दोबारा से होने वाली है, लेकिन इस बार कांग्रेस की 174 सीटें आएंगी। जिसके बाद भाजपा खरीद फरोख़्त भी नहीं कर पाएगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in