हिमाचल प्रदेश बजट 2023: भरेंगे 25 हजार पद, विधायक ऐच्छिक निधि अब 13 लाख

बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में नौकरियों का पिटारा भी खुल सकता है। सुक्खू सरकार के पहले बजट से आम आदमी के अलावा कर्मचारी, महिलाओं और विशेषकर बेरोजगार युवाओं को काफी उम्मीदें हैं।
हिमाचल प्रदेश बजट 2023: भरेंगे 25 हजार पद, विधायक ऐच्छिक निधि अब 13 लाख

शिमला, एजेंसी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में विधायक क्षेत्र विकास निधि को दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.10 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। इस पर विपक्ष के विधायकों ने पिछली किस्त देने को कहा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 53, 413 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

बेरोजगारों को मिल सकती है खुशखबरी

बता दें कि सुक्खू सरकार अपना पहला बजट पेश कर रही है। इस बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा भी खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। सुक्खू सरकार के पहले बजट से आम आदमी के अलावा कर्मचारी, महिलाओं और विशेषकर बेरोजगार युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सम्मान राशि, एक लाख युवाओं को रोजगार इत्यादि कांग्रेस की गारंटियों को पूरा करने के सरकारी दावों के मद्देनजर सभी की निगाहें बजट पर टिकी हैं।

हिमाचल में निवेश लाने की तैयारी

कृषि क्षेत्र के साथ हिमाचल में निवेश लाने के सरकार के प्रयासों के मद्देनजर उद्योग सेक्टर से जुड़े लोग बजट में रियायत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि 75 हज़ार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे प्रदेश की जनता पर कोई नया बोझ डाले बिना, विकास योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था करना सुक्खू के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। कांग्रेस द्वारा सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना देने की गारंटी की घोषणा के बाद अधिसूचना तो सुक्खू सरकार जारी कर चुकी है। हालांकि, इसके लिए फंड की व्यवस्था करना सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। पुरानी पेंशन स्कीम के लिए सरकार को अपने संसाधनों के पैसे की व्यवस्था करनी होगी। दरअसल नए वित्त वर्ष 2023-24 में भी मुख्यमंत्री के सामने वही पुराना आर्थिक संकट बरकरार है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया होने की वजह से प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है।

55 से 60 हजार करोड़ का हो सकता है बजट का आकार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछला बजट 51,365 करोड़ रुपये का पेश किया था, जो करीब 8000 करोड़ राजकोषीय घाटे का था। इसके बाद वर्तमान सरकार 13141 करोड़ का अनुपूरक बजट भी लाई है। ऐसे में यह देखना होगा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के नए बजट का आकार कितना रहता है। माना जा रहा है कि आगामी वित्त वर्ष के वार्षिक बजट का आकार 55 से 60 हजार करोड़ के बीच हो सकता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in