जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को हुड्डा ने दिया समर्थन

हुड्डा ने कहा कि खिलाडिय़ों को न्याय दिलाना हम सबका फर्ज है। इन खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया और तिरंगे का मान बढ़ाया है।
जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को हुड्डा ने दिया समर्थन

चंडीगढ़, एजेंसी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को कुश्ती महासंघ के खिलाफ चल रहे खिलाडिय़ों के धरने को समर्थन देने के लिए नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन खिलाडिय़ों को स्टेडियमों में होना चाहिए, वो मजबूर होकर जंतर-मंतर पर क्यों बैठे हैं। यह गंभीर सवाल है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए
इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि खिलाडिय़ों को न्याय दिलाना हम सबका फर्ज है। इन खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया और तिरंगे का मान बढ़ाया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन खिलाडिय़ों को पलकों पर बिठाया जाना चाहिए, आज उन्हें न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। हुड्डा ने कहा कि खिलाडिय़ों ने कुश्ती संघ के पदाधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए आरोपों की तुरंत और निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए। पीडि़त खिलाडिय़ों को न्याय मिलना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in