नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आज यानी 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती चालू है। सभी पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही है। बता दें की हरियाणा के जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही है। विनेश फोगाट इस बार के चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर से नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्बदुल्ला आगे है।
हरियाणा में Congress आगे
इलेक्शन कमिशन के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस हर तरह से आगे दिखाई दे रही है। अब तक हरियाणा में कांग्रेस की सीट 49 सीट दिख रही है। वहीं BJP की 15 सीटे नजर आ रही है। INLD की 2 सींटे, JJP की 2 और अन्य की 0 सींटे दिख रही है।
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस आगे
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेल आगे चल रही है। अभी तक नेशनल कांफ्रेल की 37 सीटें है। PDP की 3 सींटे, BJP की 20 सीटे, AIP की 0 और अन्य की 3 सींटे दिख रही है। जम्मू-कश्मीर में गंदेरबल सीट से नेशनल कांफ्रेल के नेता उमर अब्दुल्ला 1400 वोट से आगे चल रहे है। वहीं भाजपा से रफीफ वाणे आगे दिख रहे है।
श्रीगुफवाड़ा- बिजबेहरा सीट से महबूबा मूफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को पीछे छोड़ NC के नेता बशीर अहमद शाह वीरी आगे दिक रहे है। अखनूर में भाजपा से मोहन लाल आगे चल रहे है।
नेशनल कांफ्रेस बना सकती है जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार
जम्मू-कश्मीर में अब तब चुनावो के परिणामों में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार आगे दिक रही है। इसलिए संभावना है कि इस बार जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार बन सकती है। NC-Congress गठबंधन की सरकार को जम्मू कश्मीर में 38 सींटे मिलती दिक रही है। वहीं BJP 28 सींटों से आगे चल रही है। इस बार PDP दावा कर रही थी की उनकी जीत होगी मगर PDP को भारी नुकसान होते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल महबूबा मुफ्ती की पार्टी 4 सिटों पर आगे दिख रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 9 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे तल रहे है।
बता दें कि इल्तिजा मुफ्ती को पीछे छोड़ बशीर अहमद शाह वीरी जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेस से आगे चल रहे है।





