back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिमला में भारी ओलावृष्टि, सफेद हुआ शहर, यातायात ठप, बिजली गुल

बारिश बर्फबारी को तरस रहे हिल्स स्टेशन शिमला में मंगलवार को मौसम मेहरबान हुआ। कई दिनों बाद यहां शुष्क मौसम का दौर खत्म हुआ और जमकर मेघ बरसे। ओलावृष्टि से पूरा शहर सफेद हो गया।

शिमला, एजेंसी। बारिश बर्फबारी को तरस रहे हिल्स स्टेशन शिमला में मंगलवार को मौसम मेहरबान हुआ। कई दिनों बाद यहां शुष्क मौसम का दौर खत्म हुआ और जमकर मेघ बरसे। ओलावृष्टि से पूरा शहर सफेद हो गया। आलम यह रहा की शहर में कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ गई और शहर के मुख्य व अंदरूनी सड़कों पर लम्बा जाम लग गया। सुबह के समय यहां मौसम साफ था और धूप खिली थी।

मला व आसपास के क्षेत्र में बर्फ की तर्ज़ पर सफेद चादर बिछ गई

दोपहर को एकाएक मौसम के तेवर बदले और झमाझम बारिश के साथ ओले गिरना शुरु हो गए। देखते ही देखते शिमला व आसपास के क्षेत्र में बर्फ की तर्ज़ पर सफेद चादर बिछ गई। शिमला घूमने आए सैलानियों ने बर्फ मानकर ऐतिहासिक रिज मैदान पर खूब मस्ती की। तेज़ ओलाबारी से शहर के कुछ स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई। शाम तक यहां ओलाबारी के साथ बारिश का दौर चला, जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब समेत अन्य फलों एवं फसल को नुकसान पहुंचा है।

शिमला में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है

मौसम विभाग के मुताबिक शिमला में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। शिमला में आज अधिकतम तापमान लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।इस बीच राज्य के मैदानी व मध्यप्रवतीय क्षेत्रों में वर्षा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। मनाली में 13 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश-बर्फबारी हुई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम के साफ रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में 25 फरवरी से मौसम फिर करवट लेगा और कई स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल प्रदेश में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी: शिमला जाने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितनी बढ़ी फीस?

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵