मुख्यमंत्री के सम्मान में भाजपा की आभार रैलियों की शुरुआत बुधवार से

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नकल माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई और नकल रोकने के लिए बनाए गए नकलरोधी कानून के लिए उनके सम्मान में आभार रैलियां करने जा रही है।
मुख्यमंत्री के सम्मान में भाजपा की आभार रैलियों की शुरुआत बुधवार से

देहरादून,एजेंसी। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नकल माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई और नकल रोकने के लिए बनाए गए नकलरोधी कानून के लिए उनके सम्मान में आभार रैलियां करने जा रही है। इसकी शुरुआत 1 मार्च को हल्द्वानी से की जाएगी।भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से निडरता के साथ नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, वह काबिले तारीफ है। मुख्यमंत्री धामी ने भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कराकर जिस तरह से अधिकारियों और नकल माफिया को जेल पहुंचाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्मान के पात्र हैं। भाजपा अब उनके सम्मान में प्रदेश में आभार रैलियों का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हल्द्वानी के रामलीला मैदान से 1 मार्च को होगी। प्रदेश में इस तरह की चार आभार रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें से दो कुमाऊं और दो गढ़वाल मंडल में आयोजित की जाएंगी।

10 हजार युवाओं के भाग लेने की उम्मीद

भाजपा नेताओं के अनुसार हल्द्वानी में होने वाली 1 मार्च की आभार रैली में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे और इस रैली में 10 हजार युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से न सिर्फ नकल माफिया पर नकेल कसी जाएगी बल्कि प्रदेश के युवाओं को न्याय मिल सकेगा।भाजपा नेताओं का कहना है कि धामी सरकार ने जिस तरह नकल विरोधी कानून लाया गया है वह देश का सबसे सख्त कानून है। अब अगर कोई नकल करेगा या नकल कराएगा तो उसे उम्र कैद तक की सजा होगी। इस कानून को बनने से अब राज्य में पारदर्शी परीक्षाएं संभव हो सकेगी। भाजपा धामी सरकार के इस काम को उनकी बड़ी उपलब्धि मानती हैं और इसके लिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए आभार रैलियां की जा रही हैं। उनका कहना है जो धामी ने किया है वह करने का साहस अब तक कोई भी सरकार और मुख्यमंत्री नहीं दिखा सका।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in