back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BU Jhansi: BU दीक्षांत समारोह में नहीं आईं राज्यपाल, वर्चुअल किया संबोधन; 100 शोधार्थियों को मिली पीएचडी उपाधि

UP: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में आज 30 सितम्बर को 28वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शिरकत करने वाली थीं। लेकिन अचानक उनका आगमन स्थगित हो गया।

झांसी, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय आज 30 सितम्बर को अपना 28वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शिरकत करने वाली थीं। उन्हें शुक्रवार की शाम को ही आना था। राज्यपाल एवं कुलाधिपति के आने को लेकर जोर शोर से तैयारियां की गईं थी। लेकिन अचानक उनका आगमन स्थगित हो गया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। शुक्रवार की शाम अचानक उनका कार्यक्रम रद्द होने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सक्रियता कमजोर पड़ गई।

34 छात्रों को कुलाधिपति पदक

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 34 कुलाधिपतियों को पदक प्रदान किया गया। इसमें सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अमन सोनी एमएससी कृषि को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया है। इसके अलावा छात्राओं में सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा रिशिता द्विवेदी एमएससी वनस्पति विज्ञान के साथ 15 कुलाधिपति रजत तथा 18 कांस्य पदक प्रदान किए गए। साथ ही 35 विन्यासीकृत स्वर्ण पदक दिए गए, जो विभिन्न संस्थाओं व व्यक्तियों द्वारा दिए जाते हैं।

100 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि

दीक्षांत समारोह में 100 शोधार्थियों को पीएचडी प्रदान की गई। शैक्षणिक वर्ष में स्नातक व परास्नातक करने वाले 61 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह स्थल को जी-20 की थीम के आधार पर सजाया-संवारा गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...