back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोमतीनगर छेड़खानी मामले का प्रमुख आरोपी पवन यादव को मिली जमानत, बोला- यादव होने की दी जा रही है सज़ा

गोमतीनगर स्थित ताज होटल के पास कपल के साथ बारिश में की गई थी बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वारल हुआ था वीडियो

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गोमतीनगर में 31 जुलाई को बारिश के दौरान लड़की से छेड़खानी करने के आरोपी पवन यादव को जमानत दे दी गई है। उसने कहा है कि उसे यादव होने की सजा दी जा रही है। दरअसल पवन उन 14 लोगों में शामिल था जिसने इस मामले में कपल के साथ बदसलूकी की थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस सरकार के इशारे पर चल रही है

इसी बीच पवन ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की है और कहा है कि पुलिस सरकार के इशारे पर चल रही है। दरअसल इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

लखनऊ पुलिस ने एक्स पर किया पोस्ट

लखनऊ पुलिस ने इससे संबंधित पोस्ट एक्स पर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पवन के खिलाफ तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज थे। इसमें चार्जशीट लगाई जा चुकी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि हमने आरोपी को क्लीन चिट नहीं दी है। कोर्ट ने भी उसे अपराधमुक्त घोषित नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा था महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा था कि गोमतीनगर कांड के आरोपी को गंभीर सजा दी जाएगी। 

दरअसल एक मामले में एक कपल को होटल ताज के पास प्रताड़ित किया गया था। भीड़ ने उनके ऊपर बारिश में पानी फेंकना शुरू कर दिया था और वो मोटरसाइकिल से गिर गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था। इससे पहले चार लोगों को मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ नीला ड्रम केस: पिता की हत्या को लेकर बोला- आरोपी अक्षत, मुझसे बड़ी गलती हो गई

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । लखनऊ के नीला ड्रम केस में आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने माना कि उसने गंभीर गलती की है। उसने अपने...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...