back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- वह सच्चे हिंदू नहीं हो सकते; बिहार सरकार पर भी साधा निशाना

सीआरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हम सब अपने बहादुर जवानों की अटूट बहादुरी और बलिदान का सम्मान करें। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

बेगूसराय, रफ्तार न्यूज डेस्क। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सीआरपीएफ स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और बिहार सरकार पर भी ट्वीट कर जोरदार हमला बोला है।

सीआरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “हम सब अपने बहादुर जवानों की अटूट बहादुरी और बलिदान का सम्मान करें। हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका समर्पण सराहनीय है और हमारे लिए अत्यंत सम्मान के पात्र हैं”।

राहुल पर बोला हमला

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी सच्चे हिंदू नहीं हो सकते। जिस मुस्लिम लीग को वह धर्मनिरपेक्ष बता कर प्रचारित कर रहे हैं, वह हिंदुओं को जिंदा जलाने और हिंदुओं को रामायण को ना पढ़ने लायक छोड़ने की बात कर रहे हैं। मुस्लिम लीग द्वारा एक नारा तो राहुल गांधी के खिलाफ भी बनता है, जब वह हिंदू की एक्टिंग करते हुए मंदिर जाते हैं”।

बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए रोजाना दस पत्र जारी करने का दिखावा किया जा रहा है। हकीकत यह है कि नीतीश सरकार बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें तक नहीं दे पा रही है। सत्र के चार माह बीतने के बाद भी सरकारी स्कूल के 30 प्रतिशत से अधिक बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं, तो शिक्षा व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है”।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...