back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजा के अस्पताल में हमला, सैकड़ों लोगों की मौत; मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, हमास-इजरायल एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

Israel Palestine Conflict: फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की 7 तारीख को इजरायल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद छिड़ी जंग से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।

यरुशलम/तेल अवीव/वाशिंगटन, हि.स.। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की 7 तारीख को इजरायल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद छिड़ी जंग से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर मंगलवार रात हुए हमले से सारी दुनिया सकते में है।

इस हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यह अस्वीकार्य है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। इजरायल और हमास के बीच छिड़े इस युद्ध में अब तक 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

जो बाइडन का जॉर्डन शिखर सम्मेलन दौरा रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजा के अस्पताल पर हमले के बाद समूचे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस हमले ने इजरायल को अपनी रक्षा के अधिकार के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के राजनयिक प्रयास को पटरी से उतार दिया है। जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अरब नेताओं के शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। जॉर्डन के विदेशमंत्री अयमान सफादी ने यह घोषणा की है। बावजूद इसके बाइडन इजरायल के प्रति समर्थन और एकजुटता जताने के लिए आज तेल अवीव पहुंच रहे हैं।

हमास और इजरायल ने एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर हुए हमले के लिए हमास और इजरायल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और तुर्किये ने भी इजरायल पर बमबारी करने का आरोप लगाया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले के लिए हमास के बर्बर आतंकवादियों को कसूरवार ठहराया है।

किसका दावा सच?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अस्पताल में विस्फोट के फौरन बाद हमास ने इजरायली पर आरोप जड़ा। उसने इसके लिए इजरायल की सेना को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद इजरायल की सेना ने बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि इस्लामिक जिहाद समूह के गलत रॉकेट लॉन्च के कारण विस्फोट हुआ।

हमास नेता इस्माइल हनिया ने नाटकीय बयान में इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। हनिया ने कहा कि अस्पताल में हुआ नरसंहार दुश्मन की क्रूरता और उसकी हार के डर की पुष्टि करता है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने कहा- घटना के लिए शब्द नहीं…

शब्द नहीं… संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने बयान में कहा कि उनके पास इस घटना के लिए शब्द नहीं है। अस्पताल पवित्र जगह है और उन्हें हर कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए। हम अभी तक इस नरसंहार के पूरे फलक को नहीं जानते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि हिंसा और हत्याएं तुरंत बंद होनी चाहिए।

मौत का आकंड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू में कहा था कि कम से कम 500 लोग मारे गए। यह आंकड़ा बाद में संशोधित होकर 200 और 300 के बीच बताया गया। बताया गया है कि लेबनानी प्रदर्शनकारियों ने बेरूत में संयुक्त राष्ट्र भवन में तोड़फोड़ की है।

भारतीय मूल की दो इजरायली महिला सैनिक शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस युद्ध में अब तक सेना के 286 जवान और 51 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। हमले में भारतीय मूल की दो इजरायली महिला सैनिक शहीद हुई हैं। इनके नाम 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट ऑर मोसेस और बॉर्डर पुलिस इंस्पेक्टर किम डोकरकर है। दोनों महिला अधिकारियों की शहादत गाजा से आए हमास के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्‍मीर के नौगाम धमाके पर अरविंद केजरीवाल ने सरकार से पूछे तीखे सवाल,कहा-देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यों?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुए खतरनाक विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। विस्फोट इतना भीषण था...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵