back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगरा में जी-20 प्रतिनिधिमंडल का हुआ शाही स्वागत, विदेशी मेहमान हुए भावुक

जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ताजनगरी आगरा पहुंचा।विदेशी मेहमानों का दिव्य, अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत किया गया।फूलों से सजी बग्घी में सवार होकर एयरपोर्ट के गेट पहुंचे विदेशी मेहमान।

आगरा,एजेंसी। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ताजनगरी आगरा पहुंचा। शाम करीब 6.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का भारतीय परम्परा के अनुसार माथे पर तिलक लगाकर और दुशाला ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर तिलक लगाकर और शॉल उठाकर विदेशी मेहमानों का हुआ स्वागत

एयरपोर्ट से होटल तक शाही अंदाज में विदेशी मेहमानों का दिव्य, अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पारम्परिक भारतीय संगीत, शहनाई, ढोल-नगाड़ों की धुन पर फूलों से सजी बग्घी में सवार होकर मेहमान एयरपोर्ट के गेट तक पहुंचे। उसके बाद रास्ते में उन पर पुष्प वर्षा की गई। विदेशी मेहमानों के स्वागत की श्रृंखला में वीआईपी रूट के विभिन्न चौराहों पर लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। वहीं स्कूली बच्चों ने 20 देशों के झंडे लहराकर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। योगी सरकार के द्वारा किए गए अभूतपूर्व स्वागत से विदेशी मेहमान भी गदगद और भावुक दिखाई दिखे।

फूलों से सजी बग्घी में सवार होकर एयरपोर्ट के गेट पहुंचे विदेशी मेहमान

जी 20 देशों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल करीब 125 सदस्य देर शाम जब एयरफोर्स के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, तो आगरा के पुलिस कमिश्नर और मंडलायुक्त ने गर्मजोशी के साथ हाथ उनकी आगवानी की। एयरपोर्ट लाउंज में प्रतिनिधिमंडल के माथे पर तिलक लगाकर, कोट पर बैज लगाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत की शुरुआत हुई। इसके बाद स्वागत की श्रृंखला को देखकर जी-20 प्रतिनिधिमंडल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा अद्भुत है, अकल्पनीय है।

शनिवार को होटल ताज कन्वेंशन में महिला सशक्तिकरण पर होगा सम्मेलन

प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए रास्ते भर लोक कलाकारों ने विभिन्न भारतीय विधाओं का प्रदर्शन कर विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। विदेशी मेहमानों का जगह-जगह हर चौराहे पर स्वागत किया गया। खेरिया मोड़ चौराहे पर विदेशी मेहमानों का मारवाड़ी, राजस्थानी डांस कर कलाकारों ने स्वागत किया। वहीं फतेहाबाद रोड के दोनों तरफ हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर बस में सवार प्रतिनिधियों का पूरे उत्साह के साथ अभिवादन किया। स्कूली बच्चे ने हाथ मे रंग-बिरंगे झंडे, गुब्बारे, तिरंगा लेकर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

दीवारों पर रंग-रोगन कराया गया

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने फतेहाबाद रोड को शानदार तरीके से सजाया है। पूरे रुट पर लाइटिंग की गई है। जगह जगह पेड़- पौधे लगाए गए है। सड़को की मरम्मत की गई है। दीवारों पर रंग-रोगन कराया गया है। बीएसएनएल चौराहे पर पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। मेहमानों के स्वागत में घरों के छज्जों से लोगों ने पुष्प वर्षा की।

वसुधैव कुटुंबकम का गीत गाकर और ताल से प्रतिनिधिमंडल को जोड़ा

जी-20 प्रतिनिधिमंडल का कारवां आई लव आगरा यानी सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां प्रतिनिधिमंडल के आने की खुशी में शहरवासियों ने 21 किलो का केक काटकर उनका जोरदार स्वागत किया। देश के जाने-माने ग़ज़ल गायक सुधीर नारायण और उनके साथियों ने वसुधैव कुटुंबकम का गीत गाकर भारत के राग और ताल से प्रतिनिधिमंडल को जोड़ा। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने इसे सहभागिता, समन्वय और स्वागत की अभूतपूर्व मिसाल बताया।

विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर भी आगरा में विशेष इंतजाम किए गए

विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर भी आगरा में विशेष इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आगरा को मानो पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एटीएस, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्पेशल कमांडो की तैनाती की गई है। जमीन से लेकर आसमान तक विदेशी मेहमानों की सुरक्षा की जा रही है ।

11 और 12 फरवरी को महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन होगा

बता दें कि भारत को पहली बार जी-20 देशों की मेजबानी मिली है। ऐसे में दुनियाभर की नजर आगरा पर टिकी है। शुक्रवार रात होटल ताज कन्वेंशन में मेहमानों के स्वागत में सरकार द्वारा रात्रिभोज दिया गया। 11 और 12 फरवरी को महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन होगा। शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई आएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता फिक्की की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी करेंगी। महिला एवं बाल विकास से जुड़ी 20 देशों की महिलाएं, सचिव और वक्ता सहित 150 सदस्य शामिल होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...