back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर की छत पर नजर आया संदिग्ध व्यक्ति

नवजोत सिद्धू ने पटियाला में अपने घर की छत पर रविवार शाम एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का दावा किया है। सिद्धू ने पटियाला के एसएसपी तथा पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में शिकायत दी है।

चंडीगढ़,एजेंसी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पटियाला में अपने घर की छत पर रविवार शाम एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का दावा किया है। सिद्धू ने पटियाला के एसएसपी तथा पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में शिकायत दी है।नवजोत सिद्धू को जेल जाने से पहले जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। रोड रेज केस में सजा काटने के बाद सिद्धू बाहर आए तो सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती करके उन्हें वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की। सिद्धू ने ट्वीट घटना के बारे में किया है। उन्होंने इसे ‘सुरक्षा में चूक’ बताया। सिद्धू ने कहा कि कंबल ओढ़ा हुआ संदिग्ध व्यक्ति उनके नौकर के शोर मचाने पर फरार हो गया। इस घटनाक्रम के बाद देररात पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा सिद्धू के आवास पर गए। पुलिस ने सिद्धू के आवास पर लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लिए हैं।

सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती करके उन्हें वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की

बता कें कि बीते 1 अप्रैल को ही नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के रोड रेज मामले में पटियाला की जेल में 317 दिनों तक रहने के बाद रिहा हुए हैं। इसके बाद उन्होंने राज्य की आप सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को कमजोर करके कोई भी सरकार मजबूत नहीं हो सकती। इस देश में जब भी तानाशाही आई है तो क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी. ये सरकार को हिला देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵