back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश के सहयोगी पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि अमित शाह से उनकी मुलाकात गैर राजनीतिक थी।माउंटेन मैन दशरथ मांझी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर मिले।

नई दिल्ली,एजेंसी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने गुरुवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से जुड़े नेताओं और खुद मांझी का कहना है कि अमित शाह से उनकी मुलाकात गैर राजनीतिक थी। मांझी का कहना है कि वह माउंटेन मैन दशरथ मांझी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर शाह से मिलने आए थे। हालांकि जानकारों का मानना है कि मांझी की यह मुलाकात राजनीतिक भी थी। लोकसभा चुनाव से पहले वह पाला बदल सकते हैं। क्योंकि बिहार की महागठबंधन सरकार में वे खुश नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले वह पाला बदल सकते हैं

उल्लेखनीय है कि बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली में थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेता विपक्षी दलों को लामबंद करने के लिए दिल्ली आए थे। ऐसे में ठीक एक दिन बाद मांझी का शाह से मिलना कई संभावनाओं को पैदा कर रहा है। मांझी बिहार में भले ही महागठबंधन के साथ हैं लेकिन वे इन दिनों अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। ऐसे में वह वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वे पाला बदल भी सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए केंद्र...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...