back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, 2.4 अरब डॉलर घटकर पहुंचा 560 अरब डॉलर पर

आरबीआई के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट से विदेशी मुद्रा में गिरावट आई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 मार्च को समाप्त हुए हफ्ते में 2.4 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले हफ्ते यह 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 562.4 अरब डॉलर पर था। भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

देश के स्वर्ण भंडार और एसडीआर में भी गिरावट

आरबीआई के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट से विदेशी मुद्रा में गिरावट आई है। आंकड़ों के अनुसार 10 मार्च को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर रह गया। इसके पिछले हफ्ते यह 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 562.4 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार में अहम योगदान देने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) इस दौरान करीब 2.22 अरब डॉलर घटकर 494.86 अरब डॉलर रह गईं। आंकड़ों के अनुसार देश के स्वर्ण भंडार और एसडीआर में भी गिरावट रही। सोने का भंडार 11 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 41.92 अरब डॉलर रह गया है। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 लाख डॉलर कम होकर 5.1 अरब डॉलर पर आ गई। बता दें कि इससे पहले लगातार पांच सप्ताह तक गिरावट के बाद तीन मार्च वाले हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.46 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे पहले अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मु्द्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵