back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजील में बाढ़, भूस्खलन का कहर, 24 से अधिक लोगों की मौत

ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जानलेवा साबित हो रहा है। इस कारण 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक प्रभावित राज्य साओ पाउलो को सार्वजनिक आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है।

ब्राजिलिया, एजेंसी। ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जानलेवा साबित हो रहा है। इस कारण 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक प्रभावित राज्य साओ पाउलो को सार्वजनिक आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। साथ ही दो प्रमुख शहरों ने अपने वार्षिक कार्निवल को रद करने का ऐलान किया है।

24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है

देश के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ब्राजील का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य साओ पाउलो सर्वाधिक प्रभावित है। यहां 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिस तरह के हालात हैं, उनमें यह संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। साओ पाउलो में भी दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन दोनों शहरों ने अपने कार्निवल उत्सव को रद कर दिया है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों में बाढ़ में घर डूब गए हैं और केवल छतें दिखाई दे रही हैं। लोग आवाजाही के लिए नावों का प्रयोग कर रहे हैं। रियो डी जनेरियो को सैंटोस के बंदरगाह शहर से जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन और बाढ़ से अवरुद्ध हो गई है।

कई स्थानों पर तो बचाव दल पहुंच ही नहीं पा रहे हैं

साओ सेबेस्टियाओ के मेयर फेलिप ऑगस्टो ने कहा कि बचाव दल लापता, घायलों और मलबे में मृत लोगों को खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई स्थानों पर तो बचाव दल पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। इसे अराजक स्थिति बताते हुए ऑगस्टो ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर अपने शहर में व्यापक विनाश के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें पानी भरी सड़क पर खड़े स्थानीय लोगों द्वारा एक बच्चे को बचाए जाने का वीडियो भी शामिल है।

ब्राजील में अब तक सर्वाधिक बारिश में से एक है

साओ पाउलो राज्य की सरकार ने एक दिन में 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज किए जाने की जानकारी दी है। यह एक दिन में ब्राजील में अब तक सर्वाधिक बारिश में से एक है। राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि केवल बर्टिओगा में एक दिन में 687 मिलीमीटर बारिश हुई है। गवर्नर तारसीसियो डी फ्रीटास ने सेना से समर्थन का अनुरोध किया है। सेना इस क्षेत्र में दो हवाई जहाज व विशेष बचाव दल भेजेगी। उबातुबा, साओ सेबस्टियाओ, इल्हाबेला, कारागुआटाटुबा और बर्टिओगा शहरों के लिए एक सार्वजनिक आपदा आदेश भी जारी किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵