back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीरिया पहुंची युद्ध की लपटें; यहूदियों की तलाश में भीड़ ने दागेस्तान एयरपोर्ट पर किया कब्जा, रूस ने लिया ऐक्शन

Tel Aviv: फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की 7 तारीख को इजराइल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद उठ रही युद्ध की लपटों में गाजा पट्टी समेत कई देश झुलस रहे हैं।

तेल अवीव/यरुशलम/दमास्कस/मॉस्को, हि.स.। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की 7 तारीख को इजराइल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद उठ रही युद्ध की लपटों में गाजा पट्टी समेत कई देश झुलस रहे हैं। रविवार को गोलान हाइट्स की ओर किए गए रॉकेट हमले के जवाब में इजराइली वायुसेना ने दक्षिणी सीरिया के सैन्य ठिकानों पर रातभर ताबड़तोड़ हमला किया है।

साथ ही उत्तरी गाजा में इजराइल की थल और नभ सेना का कहर जारी है। उत्तरी गाजा में आज तड़के कई स्थानों पर मिसाइल और रॉकेट दागे गए। इस बीच रूस ने अपने एक हवाई अड्डे को 6 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

सीरिया में भी दिखा असर

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीरिया की राजधानी दमास्कस में इजराइल के ताजा हमलों से निपटने की रणनीति तय की जा रही है। इसके अलावा इजराइल ने गाजा पट्टी पर जमीनी हमला न करने की वैश्विक अपील को ठुकरा दिया है। इजराइल की सेना लगातार गाजा पट्टी पर मौजूद हमास के आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर रही है।

हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि 7 अक्टूबर से आज तक गाजा में मरने वालों की संख्या 8,000 से अधिक हो गई है। इसमें 3,342 बच्चे शामिल हैं। रूस ने दागेस्तान एयरपोर्ट बंद किया।

रूस ने दागेस्तान एयरपोर्ट किया बंद

एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रविवार को रूस के काकेशस गणराज्य के दागेस्तान में इजराइल के नागरिकों और यहूदियों की तलाश कर रही भीड़ ने मुख्य एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया। भीड़ को आशंका थी कि इजराइल से एक उड़ान आ रही है। इस घटना के बाद रूस की विमानन एजेंसी ने कहा है कि भीड़ के हमले के बाद दागेस्तान का मुख्य हवाई अड्डा 6 नवंबर तक बंद रहेगा।

उत्तरी इजराइल के हाइफा में धमाका

एक रिपोर्ट्स में आज सुबह उत्तरी इजराइल के सबसे बड़े शहर हाइफा में धमाका होने का दावा किया गया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि सीरिया से दागे गए रॉकेट और मिसाइल खुले इलाकों में गिरे हैं। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हमास नहीं जाने दे रहा विदेशी नागरिकों को मिस्र

इस युद्ध के बीच व्हाइट हाउस के मुख्य सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि मिस्र गाजा छोड़ने के इच्छुक अमेरिकियों और अन्य विदेशी नागरिकों को रास्ता देने को तैयार है पर इसमें हमास बाधा बन रहा है। हमास इन लोगों को गाजा से बाहर नहीं जाने दे रहा। वह इसके लिए मांग रख रहा है।

हमास के पतन के बाद की इजराइली योजना

एक अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गाजा में हमास के पतन के बाद इजराइल ने यहां के नागरिकों को मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में स्थानांतरित करने की योजना को मूर्तरूप दिया है। यह क्षेत्र 1982 से 2000 तक इजराइल की सेना के कब्जे में रहा है। मगर मिस्र ने इजराइल की इस योजना पर कड़ी आपत्ति जताई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली एयरपोर्ट रहेगा बंद! 21–26 जनवरी तक उड़ानें प्रभावित, जानिए क्या है पूरा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप 21 जनवरी से 26 जनवरी के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने या यहां आने की योजना बना रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...