back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Hamas में युद्ध की लपटें हुईं तेज, गाजा में उड़ रहे अमरिकी ड्रोन; हिजबुल्लाह के सर्मथन में रूस का वैगनर

Washington: फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच छिड़ा युद्ध आज 28वें दिन में प्रवेश कर गया। इस घमासान में दोनों पक्षों को भारी क्षति हुई है।

वाशिंगटन/यरुशलम/तेल अवीव, हि.स.। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच छिड़ा युद्ध आज 29वें दिन में प्रवेश कर गया। इस घमासान में दोनों पक्षों को भारी क्षति हुई है। इस बीच गाजा में अमेरिका के मानवरहित ड्रोन की बढ़ती हलचल और रूस के वैगनर समूह के आतंकी समूह हिजबुल्लाह को सैन्य सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा से युद्ध के लंबा खिंचने की आशंका प्रबल हो गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन

हालांकि यह कहा गया है कि अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन अपने बंधक बनाए गए नागरिकों का पता लगाने के लिए गाजा के ऊपर उड़ान भर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन में कहा कि करीब एक सप्ताह से ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि 10 अमेरिकी नागरिकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। संभावना है कि इनको हमास ने अपनी सुरंग में कैद कर रखा है। गाजा में 200 से अधिक लोग बंधक हैं।

अमेरिकी ड्रोन का निगरानी अभियान दक्षिणी गाजा में केंद्रित

अमेरिकी ड्रोन का निगरानी अभियान दक्षिणी गाजा में केंद्रित हैं। यह स्थान उत्तर में कहर बरपा रही इजराइली सेना से लगभग 15 मील दूर है। ड्रोन उड़ान पर नजर रखने वाली विमानन शोधकर्ता अमेलिया स्मिथ के अनुसार इस प्रयास में कम से कम छह अलग-अलग एमक्यू-9 रीपर शामिल हैं। यह 24,000 से 26,000 फीट की ऊंचाई पर लगभग तीन घंटे तक गाजा में निगरानी करते हैं।

एमक्यू-9 ड्रोन ‘शिकारी-हत्यारे’ के रूप में किया गया डिजाइन

एमक्यू-9 को अमेरिकी वायुसेना के पहले ‘शिकारी-हत्यारे’ ड्रोन के रूप में डिजाइन किया गया था। एक समय में 20 घंटे से अधिक समय तक एक क्षेत्र के ऊपर मंडराने की क्षमता के कारण इसका उपयोग मुख्य रूप से निगरानी अभियान के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल इराक, अफगानिस्तान और सीरिया में हवाई हमले करने और खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए किया जा चुका है।

रूस का वैगनर समूह हिजबुल्लाह को दे रहा समर्थन

इस बीच इजराइल के सुरक्षाबलों ने लेबनान से सतह से हवा में मार करने वाली हिजबुल्लाह की मिसाइल को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने जेनिन में बमबारी की है। उधर, दावा किया गया है कि उत्तरी इराक के हरीर सैन्य अड्डे पर एक ड्रोन को मार गिराया गया है।

गाजा में छिड़े युद्ध के बीच अमेरिकी खुफिया विभाग को पता चला है कि लेबनान के मिलिशिया समूह की इजराइल के साथ झड़प के बाद रूस का वैगनर समूह हिजबुल्लाह को एक वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली देने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका इजराइल के साथ इस युद्ध में खड़ा रहेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक के साथ बैठक में अपना रुख फिर स्पष्ट किया। उन्होंने हमास आतंकवादियों के खिलाफ गाजा में चल रहे जमीनी हमले में इजराइल के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इजराइल को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुरूप खुद की रक्षा करने का अधिकार है। अमेरिका उनके साथ इस युद्ध में खड़ा रहेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“गाजा में सिर्फ हमले रोके गए, अभी पूर्ण विराम नहीं” हमास के साथ युद्धविराम को लेकर इजरायल का बयान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इजरायल सरकार ने बीते रविवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल गाजा में हमलों पर अस्थायी विराम दिया गया...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...