नारायणपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को थाना धौड़ाई से जिला बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम राकसनाला की ओर रवाना हुईं। सर्चिंग के दौरान राकसनाला से 300 मीटर पहले मुख्य मार्ग से 60 मीटर अंदर जामुनपेड़ के नीचे सुरक्षा बलों को क्षति पहुचाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलो वजनी एक प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया। बम को बीडीएस ने निष्क्रिय कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे





