back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस बच्चे ने निभाई अमिताभ के बचपन से लेकर राजेश खन्ना तक की भूमिका, अब करते हैं ये काम

इंडस्ट्री का एक ऐसा बाल कलाकार जिसने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना तक की भूमिका निभाई है। बता दें कि, राजू श्रेष्ठ ने इन दिग्गज कलाकारों की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीता।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सुपरहिट कलाकार हैं जिनकी फिल्मों में प्रजेंट ही फिल्म के सुपरहिट होने की गारंटी होती है और यह फिल्में तगड़ी कमाई भी करती है। आपने कई फिल्मों में इन सुपरस्टार के अलावा कम उम्र वाले बाल कलाकारों को भी देखा होगा जो अपनी शानदार एक्टिंग से लोहा मनवा लेते हैं। 90s के दशक के ऐसे ही एक बाल कलाकार राजू श्रेष्ठ उर्फ मास्टर राजू भी हैं, जिन्होंने राजेश खन्ना की फिल्म ‘बावर्ची’, ‘अभिमान’ और ‘परिचय’ जैसी फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई है और लोगों का दिल जीता है।

मिला बेस्ट चाइल्ड एक्टर अवार्ड

जो लोग अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के फैन है उन्होंने बाल कलाकार राजू श्रेष्ठ की भी सभी फिल्में देखी होंगी जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की भूमिका निभाई है। इन सभी किरदारों के लिए राजू श्रेष्ठ को बाल कलाकार का नेशनल अवार्ड भी दिया गया है। 

मनोज बाजपेई में की तारीफ 

इस समय राजू श्रेष्ठ की चर्चा इसलिए तेज हो गई है क्योंकि मनोज बाजपेई ने एक्टर की खूब तारीफ की है। बता दे कि, राजू ने 1978 की एक फिल्म ‘त्रिशूल’ को लेकर एक पोस्ट किया उसके बाद उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया है। राजू श्रेष्ठ ने कहा है कि, मैंने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल किया था। एक बड़ी फिल्म में छोटा सा रोल” राजू के इस पोस्ट पर मनोज बाजपेयी ने भी पोस्ट किया और लिखा, “आप इसमें बहुत अच्छे थे, ये मेरा अपना पसंदीदा कैरेक्टर था।” 

कई टीवी शोज कर चुके हैं राजू श्रेष्ठ

आज भी राजू श्रेष्ठ बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय है मैं सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। राजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें वह शक्ति कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। राजू कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं जैसे जय हनुमान, सीआईडी, अदालत और भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप आदि। राजू ने बॉलीवुड में अब तक कई बड़े कलाकारों के बचपन की भूमिका को बखूबी दर्शाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक हमेशा चर्चा में रहे एक्टर, ऐसे बने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की जिंदगी संघर्ष और स्टारडम का बेजोड़ मिश्रण रही। उनका जन्म जतिन खन्ना के नाम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...