नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज की गई थी, जो लोगों को काफी पसंद आई। फैंस लंबे समय से सनी देओल के इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म होने जा रहा है। एक्टर सनी देओल ने बॉर्डर 2 की झलक को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिखाया है। वीडियो देखने के बाद से फैंस के बीच में एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
सुपरहिट फिल्म रही बॉर्डर
सनी देओल ने फैंस के साथ फिल्म की पहली झलक को शेयर करते हुए यह लिखा है कि, ‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से।’ बता दें कि, यह इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म रही है आप इस वीडियो में देखेंगे की फिल्म बॉर्डर का सॉन्ग ‘संदेशे आते हैं’ बैकग्राउंड में बज रहा है। इस धुन में लोगों को पहले भी अपना दीवाना बनाया था और आज भी लोग इसे सुनने के बाद मग्न हो रहे हैं।
बॉर्डर 2 के लिए तैयारी शुरू
फिल्म बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं वहीं फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह देख रहे हैं। इस फिल्म को लेकर जितनी अपडेट अभी तक सामने आई है उसमें यह बताया जा रहा है की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर कड़ी मेहनत की जा रही है। बॉर्डर फिल्म की सक्सेस को देखते हुए और इसके सीक्वल में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
दूसरी फिल्म भी फैंस करेंगे इंजॉय
एक्टर सनी देओल नहीं यह कहा है कि, इस फिल्म को करने का मेरा बहुत मन है लेकिन गिटार ऐसा होना चाहिए जिससे की लोग निराश ना हो। आगे एक्टर ने बताया है कि, लोग मेरी फिल्म बॉर्डर 2 को इसी तरह से इंजॉय करें जिस तरह से ग़दर 2 की थी। बता दें कि, फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर अभी तक किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





